अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
झाड़ियों से अज्ञात युवक का शव बरामद
रूदौली रेलवे ओवरब्रिज के निकट झाड़ियों से अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका। अब्दुल जब्बार अयोध्या/भेलसर। रुदौली कोतवाली…
Read More » -
सपा देती है सबको बराबरी का दर्जा-रुश्दी मियां
अब्दुल जब्बार सपा देती है सबको बराबरी का दर्जा। सपा सरकार में मेट्रो रेल,एक्सप्रेस वे आदि मिली जनता को महत्वकांक्षी…
Read More » -
वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ
अयोध्या। माॅं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय…
Read More » -
अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या
अनिल साहू अयोध्या में डेयरी संचालक की धारदार हथियार से हत्याः भेलसर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने घटना को…
Read More » -
अमौनी धाम:गोमती नदी पर बनेगा पुल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित विधानसभा रुदौली के अमौनी धाम में गोमती नदी पर पुल निर्माण की योजना…
Read More » -
सड़क की दुर्दशा बनी जानलेवा,जिम्मेदार बेखबर
अनिल साहू अयोध्या/रुदौली। रुदौली की मैन सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह टूटी पुलिया और…
Read More » -
स्कार्पियो ने ली पिता की जान
अनिल साहू कामापुर में एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। मंगलवार को दिनेश कुमार यादव अपने बेटे…
Read More » -
रुश्दी मियां ने मृतक राजेन्द्र यादव के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
अब्दुल जब्बार भेलसर(अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा कुंडरा के धना का पुरवा निवासी राजेश यादव के सुपुत्र राजेन्द्र यादव…
Read More »

