भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत की सांस्कृतिक विरासत इतिहास,आध्यात्मिक ज्ञान-परंपरा, कला और प्राचीन...
क्यों जाना ...देश बेगाना... जब अपना देस...खजाना....!
हाल ही फरवरी 2025 में परदेस अमरीका से अप्रवासी भारतीय बेदखल किए गए,पहली खेप में 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारतीयों की वापसी वहीं के सैनिक विमान से अपने देस अमृतसर के हवाई अड्डे पर हुई, जो जारी है, हाथों में हथकड़ी और पांवों में बेड़ी से जकड़े इन बिछुड़ो को देख इनके अपनों की आंखें तो रोई हीं, देसवासियों के व्यथित ह्रदय से भी यही सवाल आया…
क्यों जाना...देश बेगाना..! क्यों बने डंकी..!
सवाल यह भी कि आखिर ये
'क्यों बनो डंकी...? लाखों में रकम गंवाकर...घर, खेत खलिहान बेचकर...अपनी जान दांव पर लगा... खतरनाक-खौफनाक डंकी रूट से गुजरकर...और अन्ततः लुटे पिटे से अपमानित बेआबरू होकर अपनी सरजमीं पर लौटे!
आखिर क्यों... विवेकहीनता की बड़ी मिसाल..!
डंकी रूट से अमरीका गए... गिरफ्तार हो जेल में ठूंसे गए, फिर बेड़ी और हथकड़ी में जकड़कर वहीं पटक दिए गए , जहां से रवाना हुए यानि अपने देस! खुद अपमानित हुए और देश को भी अपमान का दंश दे गए... दे रहे हैं! पर अब कान में ऐंठा देलें मेरे देस के नौनिहाल कि अपना वतन अपना है और पराया पराया।
सबक ट्रंप बनाम अमरीका का..!
चूल्हे की आंच में सिकती रोटी के लिए एक कहावत है, जली सो जली...सिकी भी खूब! हमें सबक लेना चाहिए अमरीका से कि वह अपने देसवासियों के लिए कितना समर्पित है। गौरतलब है कि 22 फरवरी 2024 को अमरीका के जार्जिया में जागिंग करती लैकिन रैक्ट नामक छात्रा की हत्या वेनेज़ुएला के एक अप्रवासी ने करदी थी। प्रतिक्रिया स्वरूप इसी छात्रा के नाम पर लैकिन रैक्ट एक्ट बना और अमरीका में अवैध तरीके से रह रहे तमाम अन्य देशों के वाशिन्दों को खदेड़ने का निर्णय लिया गया और ट्रंप ने इसे प्रमुखता से अपना चुनावी मुद्दा भी बनाया।
हमें भी यह सम्मान- समर्पण, रोजगार अपने देस के नौनिहालों, युवाओं के लिए रखना होगा। मादरेवतन से प्यार तभी गहराएगा..!
बेरोजगारी के ये सामान... अपनी धरती पर ही समाधान...!
विषय पेचीदा है और व्यवस्था से उपजा है। बेशक पग पग बेरोजगारी को भुनाते, सपने दिखाते बहरूपियों-लुटेरों के जाल हैं। इश्तिहारों की बरगलाती दुनिया है। परदेस में लाइफ सेट कर देने के झांसे हैं और एक भेड़ चाल भी...जिसका शिकार मुख्यतः हमारा युवा है। जितना हौसला, जिजीविषा, मुगालता वे परदेस के लिए रखे हैं, इससे बहुत थोड़ा देस के लिए रखेंगे तो निश्चित ही सम्मान से लबालब रोटी, कपड़ा और मकान के हकदार होंगे! परदेस के डंकी बनने से बेहतर है अपने देस के होर्स पर सवारी की तमन्ना रखें!
महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व पर पवित्र स्नान के लिए जुटने लगे विदेशी श्रद्धालु। ब्राजील से आया शिव भक्तों का जत्था, महा शिवरात्रि में...
राजेश कुमार पासी
एक देश को कभी भी किसी दूसरे देश के भरोसे जंग नहीं लड़नी चाहिए, ये बात रूस-यूक्रैन...
पक्षी हमारे ग्रह के सबसे कोमल और सुंदर जीवों में से एक हैं। ये न केवल हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का...
कानूनी कार्रवाई का मतलब सिर्फ व्यक्तियों को दंडित करना नहीं है; इसका उद्देश्य एक मिसाल कायम करना है कि...
'सोने के महल' में रहते हैं कतर के अमीर शेख तमीम, कार और पेंटिंग्स का बेहद शौक; जानिए कितनी लग्जरी है उनकी लाइफ
कतर के...
डॉक्टर बनने के लिए क्यों देश छोड़ रहे भारतीय छात्र...? क्या शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है या कुछ और..? क्या सरकार इसे समाप्त कर...
क्लाइंट केस हारा तो वकील को करनी पड़ सकती है भरपायी–जानिये एडवोकेट्स (संशोधन) विधेयक, 2025 का ये प्रविधान क्यों रद्द किया जाना चाहिए।
एडवोकेट्स...
दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा ने पूरा किये 114 वर्ष, भारत में प्रयाग कुंभ के दौरान हुई थी आरंभ। प्रयाग कुंभ मेले के...
Popular Posts
Breaking News
आज के दौर में भारत-दक्षिण कोरिया रिलेशन्स
भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध आज के वैश्विक दौर में नई अहमियत प्राप्त कर रहे हैं। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक विकास, तकनीकी...
कैंट विधानसभा में जल संकट गहराया,लोगों का सब्र टूटा
कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर आक्रोश। स्थानीय जनता से साथ कई पार्षदों नें किया प्रदर्शन।
लखनऊ। कैंट विधान सभा...
पच्चीस बरस का साथ है…
पच्चीस बरस का साथ है, खुशियों की सौगात।
तेरे संग हर एक पल, लगता नव शुरुआत॥
रूठे-रूठे दिन गए, हँसते बीती रात।
संग तुम्हारे मिल गई,...
“रश्मिरथी” से प्रेरणा ले जातिवाद से रहे दूर:मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कालजयी काव्यकृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयन्ती वर्ष एवं उनकी 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी...
गाजीपुर से हाथरस तक न्याय व्यवस्था फेल?
भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। इस सरकार में सभ्य लोग नहीं हैं। गाजीपुर, से लेकर हाथरस और हरदोई तक बेटियों की हत्याएं...




















