शाहजहांपुर जेल की व्यवस्थाएं देखकर प्रभावित हुए मंत्री

जेलमंत्री ने शाहजहांपुर जेल का किया औचक निरीक्षण। शाहजहांपुर जेल की व्यवस्थाएं देखकर प्रभावित हुए मंत्री। बन्दियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम।

राकेश यादव

शाहजहांपुर/लखनऊ। कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शाहजहांपुर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। मन्त्री के साथ विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता तथा अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण साथ रहे। जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव वाजपेई, उप जिला मजिस्ट्रेट केडी यादव जनपदीय उच्चाधिकारी ने द्वारा मंत्री को कारागार का निरीक्षण कराया। सर्वप्रथम कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिलाओ से संवाद किया। महिलाओ ने कारागार में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर की विशेष रूप से नये अधीक्षक मिजाजीलाल के आने से बहुत सुधार हुआ है।

रोटरी क्लब (सहेली) , मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारीगणो ने महिला बंदियों के लिए कास्मेटिक किट, हाइजीन किट व बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि उपलब्ध कराए गए जिन्हें मन्त्री ने महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बेगुनाह मासूम बच्चों को गिफ्ट किया। बंदियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों का शानदार प्रदर्शन देखकर मन्त्री व सभी उच्चाधिकारीगण आश्चर्यचकित हो गए। कलाकार बंदियों के साथ स्टेज पर जाकर फोटो खिचाई। मंत्री व सभी उच्चाधिकारीगण व पदाधिकारियों द्वारा सभी बंदियो को फल भेंट किए गए। फलों की व्यवस्था वीआईपी ग्रुप हैल्पिअंग हैंड के सौजन्य से की गई ग्रुप के ग्रुप संचालक अभिनय गुप्ता,शहनवाज खां,कुलदीप गुप्ता,ग्रुप अध्यक्ष तराना जमाल,ज्योति गुप्ता,रजनी गुप्ता,सारिका अग्रवाल,काजल यादव आदि मौजूद रहे।


मंत्री ने सभी बंदियों के साथ संवाद किया। प्रेरणादायक संवाद के माध्यम से बंदियों को अपने परिवारिक सदस्यों की हालत का ध्यान कर सुधरने व अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। माननीय के संवाद के दौरान अनेक बंदी भावुक होकर रोते हुए दिखे। तथा सभी ने एकस्वर से सुधर कर समाज की मुख्य धारा में मिलकर सामाजिक जीवन जीने का संकल्प लिया। मंत्री ने कारागार की व्यवस्था, सफाई, भोजन तथा अनुशासन से खुश हुए। तथा बंदियों को दिए जा रहे उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन का उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button