21 जुलाई को आईटीआई लखनऊ में रोजगार मेला

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 21 जुलाई 2022 को आईटीआई लखनऊ में रोजगार दिवस का होगा आयोजन।मेले में 12 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 7700 से 22000 रुपए तक के वेतन पर जाॅब के अवसर उपलब्ध होंगे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 21 जुलाई 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 12 कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी।एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि जो अभ्यर्थी मात्र कक्षा 8वीं पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है अथवा जो अभ्यर्थी हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है अथवा जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है अथवा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है अथवा डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वे भी रोजगार दिवस में सम्मिलित होकर रोजगार पा सकते है।

आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 12 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 7700 से 22000 रुपए तक के वेतन पर जाॅब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 21 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार दिवस में आने वाले वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा एवं उसके साथ शैक्षिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित कम्पनी में प्रतिभाग कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button