कोरोना संक्रमण का समाप्त होना निश्चित-मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण, सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना संक्रमण का समाप्त होना निश्चित।जनपदों में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर को संचालित रखे जाने के निर्देश,ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग सम्पर्क कर सकें।पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 39 हजार 16 कोरोना टेस्ट,अब तक राज्य में 10 करोड़ 80 लाख 29 हजार 303 कोविड टेस्ट सम्पन्न।29 करोड़ 98 लाख से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने तथा 10 करोड़ 80 लाख से अधिक कोरोना सैम्पल की जांच करने वाला उ0प्र0 एक मात्र राज्य।कोरोना टीकाकरण का कार्य सतत जारी रखने पर बल, 12 से 14 वर्षआयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण कार्य तेजी से किये जाने के निर्देश।

लखनऊ। आज यहां लोक भवन में आहूत टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 44 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 39 हजार 16 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 80 लाख 29 हजार 303 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना संक्रमण का समाप्त होना निश्चित है। उन्होंने सभी जनपदों में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर को संचालित रखे जाने के निर्देश दिये हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग सम्पर्क कर सकें।राज्य में गत दिवस तक 29 करोड़ 98 लाख 77 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक का कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क व्यक्तियों को कोरोना टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। 29 करोड़ 98 लाख से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने तथा 10 करोड़ 80 लाख से अधिक कोरोना सैम्पल की जांच करने वाला उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है।


विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 93 प्रतिशत से अधिक किशोरों ने कोरोना टीकाकरण की प्रथम डोज प्राप्त कर ली है। 24 लाख 19 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों ने प्री-कॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 08 लाख 78 हजार से अधिक बच्चों ने कोरोना टीकाकरण की प्रथम डोज प्राप्त कर ली है। मुख्यमंत्री जी ने कोरोना टीकाकरण का कार्य सतत जारी रखने पर बल देते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण कार्य तेजी से किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button