त‍िरंगे की व‍िरोधी है भाजपा-अभ‍िनव राय

वाराणसी । 21 अक्‍टूबर को वाराणसी में त‍िरंगा यात्रा न‍िकालने की अनुमति न द‍िए जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अभ‍िनव राय ने भाजपा को त‍िरंगा व‍िरोधी बताया है। वाराणसी में पत्रकारवार्ता करते हुए उन्‍होंने कहा क‍ि आम आदमी पार्टी त‍िरंगे की आन-बान-शान के ल‍िए पूरे प्रदेश में त‍िरंगा यात्रा न‍िकाल रही है। भाजपा त‍िरंगा यात्रा को म‍िल रहे अपार समर्थन से डरी हुई है। इसील‍िए आगरा में त‍िरंगा यात्रा न‍िकालने पर प्रदेश प्रभारी संजय स‍िंंह और मनीष स‍िसोदिया पर केस दर्ज कराया। अब वाराणसी में यात्रा न‍िकालने की अनुमत‍ि न देकर वह एक बार फ‍िर अपने डर का इजहार कर रही है। दरअसल, आप की त‍िरंगा यात्रा भाजपा के नकली राष्‍ट्रवाद की पोल खोलकर जनता के आगे आप का सच्‍चा राष्‍ट्रवाद पेश कर रही है, इसी से भाजपा को डर लग रहा है। शासन की इस तरह की दमनकारी नीत‍ियों से आप कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटने वाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button