मेधावी छात्रों से मिले अखिलेश यादव, लैपटॉप देकर बढ़ाया हौसला

अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजवादी सरकार में लैपटाप बांटकर युवा पीढ़ी के लिए विकास के नये मार्ग प्रशस्त किये थे। तब से आज तक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने की परम्परा जारी है।


    समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र कुमार मौर्य के सौजन्य से हाईस्कूल परीक्षा पीलीभीत के टॉपर छात्र-छात्राओं प्रांजल मौर्य, सृष्टि कश्यप, वसी फातिमा, यश प्रजापति को बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भइया की ओर से हरदोई जनपद के हाईस्कूल की परीक्षा में ईशू पटेल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के टापर रेशू पटेल, यशस्वी कुशवाहा, छवि कुमारी को भी लैपटाप दिए गए।


    बिलग्राम हरदोई के जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र सिंह यादव के सौजन्य से आर्यन कुमार, अंशिका यादव, मुस्कान (गुड्डी देवी) शिवानी कुशवाहा, दिव्यांशी पाल, आयुषी पटेल को लैपटाप दिए गए। धनंजय यादव द्वारा जौनपुर के हाईस्कूल टापर वर्षा पटेल तथा इंटरमीडिएट टापर हिमांगिनी यादव, अल्का मिश्रा, अनुराधा विश्वकर्मा और लखनऊ की नारूबी कृष्णन को भी लैपटाप देकर सम्मानित किया। अल्का मिश्रा और हिमांगिनी यादव ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

Related Articles

Back to top button