भाजपा विश्वगुरु बायोमेट्रिक से क्यों डर रही: अखिलेश यादव

मतदाता सूची के फार्म-6 और फार्म-7 में बदलाव करके फर्जी और दूसरे राज्यों के वोटरों को वोटर लिस्ट  में शामिल करने की साजिश हो रही है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारी राशन कार्ड धारकों में से मतदाता ढूंढ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने भाजपा के इशारे पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भरे जाने वाले फार्म-6  से घोषणा पत्र को 29 तरीख से हटा दिया है। यह बहुत बड़ी साजिश है। चुनाव आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की सबसे बड़ी भूमिका है। चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी है।


    अखिलेश यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जिस तरह से अन्य प्रदेशों के चुनाव में भाजपा ने दूसरे प्रदेशों के अपने समर्थकों के वोट बनवा दिए थे, चुनाव के दौरान लोग ट्रेनों और बसों से एक जगह से दूसरी जगह भेजे गए थे। भाजपा की तैयारी है कि जिन राज्यों में चुनाव नही है वहां से अंडरग्राउण्ड, अनरजिस्टर्ड, एकरंगी लोगों को उत्तर प्रदेश बुलाया जाएगा और उनकों वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि यूपी खोएगी तो दिल्ली भी खो देगी। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को हराने जा रही है। चुनाव में बेईमानी करने के लिए भाजपा तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है।


    प्रदेश और देश में हर व्यक्ति का आधार कार्ड बन गया है। आधार में सबके बयोमेट्रिक और आंखों की रेटिना की फोटो है। हमारा सुझाव है कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाय, जिससे चुनाव के दिन मतदाता सूची में बदलाव नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि चुनाव से पहले पार्टियों और प्रत्याशियों को दूसरी वोटरलिस्ट दी जाय और चुनाव के दिन दूसरी वोटरलिस्ट से मतदान हो। ये साजिश पहले भी होती रही है, इसलिए हमारी अपील है कि वोटरलिस्ट को आधार से जोड़ा जाय।


    भाजपा तो विश्वगुरु, डिजीटल इंडिया, टेक्नालॉजी और एआई की बात करती है। ये दावा करते हैं कि यहां सबसे मोबाइल ज्यादा बन रहे हैं, तो बायोमेट्रिक से क्यों डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में जिनका नाम नहीं है, उनकी नागरिकता छिनने का खतरा रहेगा। लोगों की नागरिकता छीनने की साजिश हो रही है, वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद गरीबों से सरकारी योजनाएं छीन ली जाएंगी। बच्चों को मिड डे मील नहीं मिलेगा। मजदूरों को सुविधाएं नहीं मिलेगी। गरीबों का गैस कनेक्शन छिन जाएगा। आवास छीन लेंगे। बैंक के पैसे, लाकर, बहुमूल्य सामान, जेवर, एकाउंट सीज कर देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पीडीए की ताकत से घबराई है। सुबह-शाम पीडीए की नई-नई परिभाषाएं देते हैं। पीडीए का नाम सुनते ही भाजपा के लोगों को नींद नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। हम सब मिलकर वोटर लिस्ट सुधारेंगे और भाजपा को चुनाव में हराएंगे। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी  वोट और लोगों का वोट का अधिकार बचेगा और लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा चुनाव घोषणा से पहले ही चुनाव हार गयी है। इसीलिए फर्जी वोट बढ़ाने के लिए फार्म 6 और फार्म 7 में बदलाव लाया जा रहा है, अगर फर्जी वोट बढ़ाने की बात हो रही है तो चुनाव आयोग को सामने आकर जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही अब तक एसआईआर, एसएसआर में जिन अधिकारियों, कर्मचारियों ने गलत काम किया, उन पर कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button