Wednesday, May 6, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन

सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन

37
सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन
सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन

अयोध्या/सुल्तानपुर। शासन की मंशानुरूप एवं परिवहन आयुक्त उ०प्र० के निर्देशों के क्रम में स्कूल वाहनों के शत-प्रतिशत प्रपत्र यथा फिटनेस, पंजीयन, पीयूसी, परमिट आदि अद्यतन वैध कराने के उद्देश्य से आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा आज परिवाहन कार्यालय सुल्तानपुर का औचक निरीक्षण किया गया एवं बाद में 50 स्कूल वाहनों के स्वामियों / स्कूल प्रबन्धन के साथ अहम बैठक की, जिसमें उ०प्र० मोटरयान (26वां संशोधन) नियमावली, 2019 व 28वां संशोधन नियमावली, 2022 में दिए गए नियमों में विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए उपस्थित स्कूल प्रबन्धकों को सभी प्रपत्र वैध कराते हुए स्कूल परमिट हेतु तत्काल स्वयं आवेदन कराने के निर्देश दिए। ऐसे वाहन जिनमें फिटनेस आदि वैध हैं और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि कमियां उन्हें 24 घण्टे के अन्दर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करते हुए स्कूल यान परमिट हेतु आवेदन करने की सख्त चेतावनी दी।

बैठक में मौजूद डी०आई०ओ०एस० एवं बी०एस०ए० कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भी अपूर्ण प्रपत्र वाले स्कूलों के यूडीआईएस कोड बन्द कराने एवं जिला प्रशासन के स्तर से अन्य नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी। बैठक में मौजूद एआरटीओ (प्रशासन) अल्का शुक्ला, एआरटीओ (प्रवर्तन) भूपेश गुप्ता, पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने अवगत कराया कि बिना फिटनेस, बिना परमिट वाली वाहनों को चालान और बन्द किया जा रहा है और निलम्बन अवधि पूरे होने के बावजूद प्रपत्र वैध न कराने वाले वाहनों के अभिलेखों का परीक्षण करके ब्लैक लिस्ट किया गया है, 434 नोटिस भेजे गये हैं, और 174 वाहनों के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही भी की गयी।

यश कॉन्वेंट, जी०डी० गोयनका, गोपाल कॉन्वेट, व सूर्या स्कूलों के प्रबन्धकों द्वारा तत्काल आवेदन करने का आश्वासन दिया गया जबकि सेंट जेवियर्स और टैनी टाट्स स्कूल प्रबन्धन ने अवगत कराया कि उनके सभी वाहनों के प्रपत्र वैध और वाहन फिट हैं जिससे उनकी सराहना की गयी। जनपद में बड़ी संख्या में अपूर्ण प्रपत्र होने पर आरटीओ (प्रशासन), अयोध्या ऋतु सिंह द्वारा रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि स्कूल वाहनों में सभी मानक जैसे वाहन नियमावली के अनुसार समस्त मानक पूरा करता हो, वाहन पीले रंग में हो. आपातकालीन द्वार मानक अनुसार हो. अग्निशमन यंत्र, फरर्स्ट एड बॉक्स, बालिका छात्रा की दशा में महिला परिचारिका, चालक का लाइसेंस व चरित्र सत्यापन,

सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन
सुल्तानपुर एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण: स्कूल वाहनों पर कड़ा एक्शन

सीट के नीचे सीएनजी टैंक न लगा होना, वाहन का फर्श सही दशा में होना आदि का निरीक्षण सही ढंग से करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ (प्रशासन), अयोध्या ऋतु सिंह को निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन / प्रवर्तन व दो कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी उपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में बताया गया कि वे स्कूल वाहन निरीक्षण हेतु गए हैं।

यह भी निर्देशित किया गया कि एआरटीओ (प्रशासन / प्रवर्तन) व पीटीओ फिटनेस टैक्सी बकाया स्कूल वाहन इस तरह पर की गयी कार्यवाही की सूचना प्रतिदिन आरटीओ (प्रशासन) को प्रेषित की जाए। पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि यश कॉन्वेन्ट की बिना परमिट की स्कूल बस आज बन्द की गयी वहीं शेरवुड कॉलेज के वाहन पर कार्यवाही के बावजूद अभी तक उनके द्वारा प्रपत्र ठीक नहीं कराये गये और न ही बैठक में आए। निर्देश दिए गए कि आरटीओ कार्यालय से अपूर्ण प्रपत्र वालों स्कूलों की सूची निरन्तर शिक्षा विभागों को भेजी गयी है एवं नोटिस भी परमिट समाप्त वाहनों को भेजी जा चुकी है। अतः शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए जिला प्रशासन के स्तर से जिला विद्यालय यान समिति की बैठक में और पत्रावली पर कार्यवाही हेतु अनुश्रवण करें। ऐसे स्कूलों को अनिवार्य रूप से बैठक में बुला कर निर्देशित किया जाए। इसके अतिरिक्त राजस्व समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल माह में 98.00 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की गयी व गत वर्ष के सापेक्ष 25.00 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। कर बकाया वसूली हेतु नोटिस और आर०सी० प्रेषण की कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए, उसके पश्चात् आरटीओ द्वारा प्रत्येक लिपिक के कक्ष में जा कर कार्यों का ब्यौरा और प्रगति की जानकारी ली गयी व प्रपत्र भलि-भाँति जाँचने के सम्बन्ध में मार्ग दर्शन दिया गया।

मोटरयान निरीक्षक (प्राविधिक) द्वारा व्यावसायिक वाहनों के सम्बन्ध में समय-समय पर मुख्यालय द्वारा जारी डेटा क्लीनिंग और आरटीओ द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए मोटरयान निरीक्षक पंकज को वाहनों के निरीक्षण में मानको का अनुपालन यथा-वाहन के मूल ढाँचे में कोई परिवर्तन न होने देना, एचएसआरपी मानक, प्रतिदिन कम से कम एक स्कूल का निरीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस में पते का मूल प्रपत्रों से सत्यापन आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बॉयोमैट्रिक वेण्डर के कर्मचारियों को कम्पनी से तत्काल पहचान पत्र प्राप्त कर धारण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यालय में किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने हेतु कड़े कदम एआरटीओ को निर्देशित किया गया व जिला प्रशासन से समय-समय पर जनसेवा केन्द्रो की भी लाइसेंस की जॉच हेतु अनुश्रवण करने को कहा गया ताकि कार्यालय के नाम पर जनता को कोई भ्रमित न कर सके। गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निशमन यंत्र, जनरेटर और बिजली वायरिंग के आस-पास समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मा० परिवहन मंत्री महोदय, अपर मुख्य सचिव महोदया, परिवहन आयुक्त महोदय, शासन व मुख्यालय के निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन करते हुए राजस्व एवं प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने व ग्राम परिवहन सेवा में आए आवेदनों और प्रस्तावित रूटों का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।