विद्युत करेंट से भैंस की मौत

-अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर विकास खंड रुदौली क्षेत्र के ग्राम जगदीश पुर मजरे फेलसण्डा मे रुदौली विद्युत उपकेन्द्र पूरे डलई फीडर नम्बर 01 पर काम कर रहे संविदा कर्मी लाइनमैन अनिल की लालची प्रवत्ति ने जगदीशपुर के उमाशंकर यादव पुत्र सुन्दर लाल यादव की भैंस को काल के गाल मे पहुॅचा दिया।
प्रत्क्षदर्शी ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे यहाॅ लाइनमैनों की मनमानी चरम पर है पैंसो के लालच मे आकर लाइनमैन कुछ भी करने को हमेशा तत्पर रहते हैं शायद इसी का खामियाजा उमाशंकर को भुगतना पड रहा है।घटना के बाबत पूॅछे जाने पर उमाशंकर ने बताया की मेरा लडका भैंस एक खूॅटे से दूसरे खूॅटे पर चारा खाने के लिए बाॅधने के लिए जा रहा था की अचानक भैंस भाग कर करीब ही लगे खम्भे के पास पहुॅच गयी जहाॅ खम्भे के स्टे मे उतर रहे 11000 बोल्टेज करेंट की चपेट मे आ गयी जहाॅ उसकी बहुत ही दर्दनाक मौत हो गयी।उपस्थित ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइनमैन पैसों के लालच मे मानकों की परवाह किए बगैर अपनी मनमानी करता रहता है वहीं जेई ग्रामीण विकास आर्या ने फोन वार्ता के जरिए इस मामले को संज्ञान मे लेते हुए लाइनमैन पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही।विद्युत विभाग की इस घोर लापरवाही की वजह से ग्रामीणों मे काफी रोष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button