मोहम्मदपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

मवई / अयोध्या – ग्राम सभा मोहम्मदपुर दाऊदपुर में चल रहे दो दिवसीय टूर्नामेंट के समापन में पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री सै, अब्बास अली जैदी रुश्दी ने मियां फीता काटकर क्रिकेट प्रेमियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि क्रिकेट हमारे देश का लोकप्रिय खेल है. ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होते ही क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से खेला हुआ खिलाड़ी जिले से लेकर देश स्तर पर भी अपनी मेहनत व लगन से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है. बस उन्हें अपने अंदर की प्रति भावना निखारने की जरूरत है. खेल हमारे स्वास्थ मस्तिक व शरीर के लिए बहुत जरूरी है.

खेल हमारे शारीरिक जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. जैसे दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी होता है. श्री जैदी ने टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाफर से बात करते हुए कहा आपने जो इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है. यह बहुत ही जरूरी होता है यह हमारे आपसी तालमेल व भाईचारे की मिसाल पेश करता है साथ ही नौजवान साथियों का उत्साह भी बढ़ाता है.इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली ख़ाँ, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनव्वर अली, रिजवान ख़ाँ, मुन्ना ख़ाँ,अलीम ख़ाँ प्रधान, सारिक शेख, तौसीफ ख़ाँ शादाब खाँ, सैफ ख़ाँ, अहमद हुनहुना,कफील, माबूद आदि लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button