भूमि पूजन,भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन-स्वतंत्र देव सिंह

– मनीष दीक्षित

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन रहा जब विश्व के सबसे प्राचीन और ज्ञानमयी, गर्वित व अलौकिक सनातन धर्म के आधार ‘भगवान श्रीराम’ के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या में भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सम्पन्न हुआ।

 
भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होने पर समस्त राम भक्तों को बधाई देते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का इस महान अवसर के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह भावुक व नतमस्तक हैं, जिस हृदयस्पर्शी व अभूतपूर्व दृश्य की वर्षों से प्रतीक्षा थी, आज उसे साकार होते देख रहा हूँ। उन्होंने कहा कि राममंदिर के साथ ही अयोध्या के नवनिर्माण, विकास व सास्कृतिक छटा की पुर्नस्थापना का भी शिलान्यास हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां-जहां भी भगवान राम के चरण पड़े हैं, उसे रामसर्किट के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी अयोध्या के चतुर्दिक विकास के लिए संकल्पबद्ध है। पूरे विश्व के रामभक्त अब गौरव व आभा के साथ भगवान राम का दर्शन करेंगे व अपने आराध्य की पूजा अर्चना करेंगे। यह क्षण उन असंख्य रामभक्तों को भी स्मरण करने का है जिन्होंने इस महान यज्ञ में अपना बलिदान दिया, योगदान दिया। आज हर भारतीय, रामभक्त के लिए यह अविस्मरणीय क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button