भाषण प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 21 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-3 की मेधावी छात्रा कृशिता सोनी ने अन्तर-विद्यालयी आनलाइन भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डव्ल्यू.बी.टी.आर.द्वारा किया गया, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने डाक्टरों की सहायिकाएं नर्सों की भूमिका पर प्रभावशाली
तरीके से अपने विचार रखे एवं कोरोना संकट के इस कठिन दौर में जनमानस को नर्सो की जीवनदायी भूमिका से अवगतकराया। अपने प्रभावशाली भाषण में कृशिता ने कोरोना वारियर्स के रूप में डाक्टरों व नर्सों के योगदान को रेखांकित किया।
प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथओजस्वी वाणी में अपने विचार प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि टाॅप-25 प्रतिभागियों की श्रेणी में विजेता का खिताब अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजको ने कृशिता की बहुमुखी प्रतिभा एवं मानवीय-वैज्ञानिकदृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं मेंप्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा कीछाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षाउपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button