प्रशासनिक अधिकारी पद हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

 आगामी 27 जनवरी, 2021 को होगा साक्षात्कार.

   लखनऊ-  कुलसचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवा स्थानान्तरण के आधार पर सीमित अवधि के लिए अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किया है।

    विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक अधिकारी के एकल पद हेतु सेवा स्थानान्तरण के माध्यम से अर्ह अभ्यर्थियों से दिनांक 20 जनवरी,2021 तक आवेदन-पत्र आमंत्रित किया है। उक्त पद के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये गये आवेदन पत्र पर ही समस्त आवश्यक संलग्नकों सहित केवल पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 20 जनवरी, 2021 को सायं 05ः00 बजे तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर ही विचार किया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारी के उक्त पद पर दिनांक  27 जनवरी, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट  http://dsmru.up.nic.in  से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button