प्रधानमंत्री का आव्हान हर घर तिरंगा अभियान

देश विरोधी ताकतों के सक्रियता के बीच देश भर में तिरंगा भी शान से फहर रहा है।जो लोग तिरंगा नहीं फहरा रहे उनकी देशभक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एस0 पी0 मित्तल

हर देशवासी के लिए यह खुशी की बात है कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आव्हान किया है। यानी देश का हर नागरिक 3 दिनों तक अपने घर पर तिरंगा लगाए। पीएम मोदी के आव्हान पर देश वासियों ने अपने घरों पर तिरंगे लगाए भी है, लेकिन आज देश का जो माहौल है उसमें ऐसी ताकतें भी सक्रिय हैं जो देश विरोधी हैं। यही वजह है कि राजनीति से जुड़े कुछ नेता देश के खातिर इस तिरंगा अभियान का भी विरोध कर रहे हैं। देश के कुछ जगहों पर तो पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया है। देश की शान से जुड़े तिरंगे को लेकर भी राजनीति हो रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि देश में ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने से खुश नहीं है और न ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से है।

सब जानते हैं कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग हिन्दू समुदाय लगातार करता आ रहा था। इसके लिए कई बार बलिदान दिया गया, चूंकि यह मांग वर्षो पुरानी भी इसलिए इसके पूरा होने पर हिन्दू समुदाय में हर्ष का माहौल रहा। इसी प्रकार कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद कश्मीर के हालात में तेजी से सुधरे हैं। 370 के प्रभावी रहते हुए यह मान लिया गया था कि अब कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा। लेकिन 370 के हटने के बाद कश्मीर में केवल शांति ही नहीं हुई बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। सब जानते हैं कि भारत में लोकतंत्र है और जनता जिसे वोट देती है, वही राज करता है।

2014 से 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी गत 8 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री है। मोदी ने अपने कार्यकाल में न केवल देश को मजबूत किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का दबदबा कायम किया। इस दबदबे के कारण ही अफगानिस्तान और यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सका। आलोचक भले ही पीएम मोदी की आलोचना करे, लेकिन यदि भारत का प्रभाव नहीं होता तो अफगानिस्तान और यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारत के नागरिक मारे जाते। असल में आज भारत जिस मजबूत स्थिति में खड़ा है वह देश विरोधी ताकतों को पसंद नहीं आ रहा है। ऐसी ताकते चाहती हैं कि भारत कमजोर रहे ताकि उनके मंसूबे पूरे हो सके।

देश विरोधी ताकतों की सक्रियता के बीच हर घर तिरंगा अभियान अपने आप में बहुत मायने रखता है। हर घर तिरंगा अभियान से भी कई नेताओं के चेहरे से नकाब उतर गया है। देशवासियों के सामने देश विरोधी ताकतों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। अनेक मौकों पर ऐसी ताकतों के मन की भावना सामने आ चुकी है। देशवासियों को ऐसे चेहरे को समझने की जरूरत है। भारत में रहकर सभी सुविधाओं का लाभ लेने के बाद भी कुछ लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराने से भी परहेज कर रहे हैं, लेकिन अब अधिकांश घरों पर तिरंगा लहर रहा है। इसलिए तिरंगे से परहेज करने वालों की पहचान अपने आप उजागर हो रही है जो लोग अपने घरों पर तिरंगा नहीं लगा रहे है उनक देशभक्ति का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button