Thursday, February 12, 2026
Advertisement
Home राजनीति जनता महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से त्रस्त-अखिलेश

जनता महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से त्रस्त-अखिलेश

122
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। जीडीपी लगातार गिर रही है। आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा को आम जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। मध्यम वर्ग, गरीब परेशान है। दाल, तेल, मसाले, सब्जियों  से लेकर खाने पीने तक की हर चीज महंगी होने से लोगों की जेब पर गहरा असर पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। लोगों के पास काम नहीं है। उनकी आय भी कम हो गई है जबकि खर्च बढ़ गया है। जनता महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से त्रस्त-अखिलेश

  भाजपा सरकार देश में नफरत फैला रही है। सौहार्द को खत्म कर रही है। देश को साम्प्रदायिक आग में झोंक रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर सरकार जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से नकारात्मक एजेंडे पर काम कर रही है। नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया है, जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है।

  उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास कार्य ठप है। इस सरकार की योजनाएं पूरी तरह से गरीब विरोधी हैं। महंगाई रोकने के लिए भाजपा सरकार के पास न तो कोई नीति है और न उसकी नीयत है। इसने आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी और कमीशन खोरी की नीति ने देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में धकेल दिया है। भाजपा बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से जमकर चंदा उगाही करती है और उन्हें मुनाफा कमाने की पूरी छूट देती है। इस सरकार में हर चीज में मनमानी लूट चल रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन अब जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है। वह सन् 2027 में उसको सत्ता से हटाकर पीडीए की समाजवादी सरकार बनाने को संकल्पित है। जनता महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से त्रस्त-अखिलेश