भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की माँग पूरी करे:अखिलेश यादव

मेरठ में पीड़ित परिजनों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात। भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी करे।

राकेश यादव

मेरठ/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ में हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी करे, मृतक बेटी को न्याय मिले।


अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी’ के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लगाया गया है, वो नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं, पूरी दुनिया में फैल चुका जिसका वीडियो उत्तर प्रदेश की पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं जो अपनी कर्तव्यपरायणता और आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं और सदैव मानवीय दृष्टिकोण से अपना काम करते हैं।

READ ALSO : जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!


अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त माँ से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उँगलियाँ मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब वो खुद ही बेलगाम है, जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।

Related Articles

Back to top button