
मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया। मोदी भाजपा नेताओं से अपील करें कि वह देश हित में लूट खसोट का पैसा दान करें।
राकेश यादव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से एक वर्ष के लिए सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल का उपयोग सम्भाल करने की अपील कर रहे हैं, क्या आज देश में कोई आर्थिक संकट या फिर कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो गयी है? और यदि है तो ठीक 2 घंटे बाद गुजरात में मोदी रोड शो क्यों कर रहे हैं?
श्री राय ने कहा कि मोदी को चाहिए कि वह अपने भाजपा नेताओं से अपील करें कि वह देश हित में दान करें जिन्होंने सत्ता में रहते हुए जनता की गाढ़ी कमाई की लूट-घसोट की है। मोदी जी को स्वयं अपना काफिला कम करना चाहिए आय-दिन मोदी जी रोड-शो करते नजर आ रहें हैं जिसमें दर्जनों-दर्जनों गाड़ियां चल रही हैं जिससे पेट्रोल-डीजल व्यय हो रहा है, और आज भी मोदी जी सोमनाथ मन्दिर के बाहर रोड-शो कर रहे हैं।
श्री राय ने कहा कि नेता को अपनी नजीर स्वयं पेश करनी होती है वर्ष 1962 में भारत चीन विश्व युद्ध के दौरान देश गंभीर सैन्य और आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, युद्ध के लिए धन और संसाधनों की आवश्यकता थी इन परिस्थितियों में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने आभूषण (336 ग्रा0 सोना ) राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर दिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोलकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर सच को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मोदी जी ने देश को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। मोदी जी सिर्फ राज्यों के चुनावों को किस प्रकार से जीता जाए सिर्फ इस पर काम कर रहे हैं, बाकी देश की जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

























