गाजीपुर में CISF जवान पर जानलेवा हमला,अखिलेश यादव से मिलकर परिजनों ने मांगी गिरफ्तारी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में राकेश सिंह यादव निवासी सुखडेहरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर ने ज्ञापन दिया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी मांग की जिससे कि जान माल की रक्षा हो सके। राघवेश सिंह यादव, जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का जवान है, छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। वह दिनांक 13/10/2026 को बगीचे की तरफ से क्रिकेट खेलकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भांवरकोल थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, सर्वेश राय उर्फ सीटू पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय उर्फ गुड्डू राय तथा उनका साथी उपेंद्र राय पुत्र सुभाष राय UP60BH6027 नंबर की गाड़ी से पिस्टल लहराते हुए आए और अचानक गाड़ी रोककर, बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब CISF जवान राघवेश सिंह यादव ने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने पिस्टल से गोली मारने का प्रयास किया। गोली नहीं लगने पर पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।


    उक्त घटना की जानकारी जब प्रार्थी के चचेरे भाई पंकज यादव एवं सगे भाई राकेश सिंह यादव को हुई, तो वे घायल CISF जवान को उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान उक्त लोगों ने रास्ते में दोबारा वाहन रोककर हमारे तीनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली पंकज के सीने व दूसरी गोली राघवेश के पैर मे लगी, पंकज यादव मौके पर गिर गया। हमारे परिजन द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 352, 109(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभियुक्तगण अभी भी घूमघूमकर धमकी दे रहे है कि मुकदमा वापस ले लो नही तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। हमारा परिवार काफी डरा सहमा है। प्रार्थी के भाईयो का इलाज ट्रामा सेन्टर मे चल रहा है जो जीवन व मौत से जूझ रहा है, अभियुक्त काफी मनबढ़ व माफिया है, वो कई बार ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके है। पहले भी कई घटना कर चुका है।

डर वश इनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता है। इनके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 154/2017 धारा 302,201,364,504,506 भादवि व 4/25 आयुध अधि0 थाना भावरकोल, 2 मु0अ0सं0 311/2017 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना भवरकोल, 3 मु0अ0सं0 81/2018 धारा 307 भादवि थाना भावरकोल गाजीपुर, 4 मु0अ0सं0 83/2018 धारा 307 भादवि व 25ध्27 आयुध अधि0 थाना भावरकोल, गाजीपुर, 5 मु0अ0सं0 07/2019 धारा 323,504 भादवि 3(1)द, ध एससी/एसटी एक्ट थाना भावरकोल गाजीपुर, 6 मु0अ0सं0 22/2019 धारा 307,323,352,504,506 भादवि 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना भावरकोल गाजीपुर, 7 मु0अ0सं0 224/2026 धारा 352, 109(1) बीएनएस थाना भावरकाल जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 50/2018 धारा 307,504,506 भादवि व 3/25/27 आयुध अधि0 थाना भावरकोल, गाजीपुर पंजीकृत है।

Related Articles

Back to top button