कांग्रेस दिल्ली वोट चोरी का विरोधी महारैली

उत्तर प्रदेश कांग्रेस का लक्ष्य दिल्ली वोट चोरी विरोधी महारैली में दो लाख कांग्रेसियों को जुटाने का। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी छह जोन की बैठकों के माध्यम से तैयारियों को दे रहे गति।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ विशाल महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महारैली में उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश के सभी छह जोन- अवध, पूर्वांचल, प्रयाग, बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम की बैठकें ले रहे हैं।

इसके तहत दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को प्रयाग जोन से सम्बन्धित जनपदों के जिला/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों/पदाधिकारियों, वर्तमान एवं पूर्व सांसद/विधायक, निवर्तमान/पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान/पूर्व सदस्यों एवं पूर्व लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक अपरान्ह 02.00 बजे शंकरलाल मेमोरियल हाल सिविल लाइन निकट फायर ब्रिगेड चैराहा प्रयागराज में, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को बृज जोन से सम्बन्धित जनपदों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे शहनाई मैरेज हाल मैरिस रोड चैराहा जनपद अलीगढ़ में तथा दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को पश्चिम जोन के कांग्रेसजनों की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे से आरचीड ग्रैन्ड लाॅन, ईदगाह रोड, भूड़ा चैराहा, मुरादाबाद में आहूत की गयी है।

उल्लेखनीय है कि अवध जोन, बुन्देलखण्ड जोन एवं पूर्वांचल जोन की बैठक सम्पन्न हो चुकी है। इन बैठकों में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान मसूद जी सांसद एवं सम्बन्धित जोन के अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी प्रदेश सचिव, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं देवेन्द्र निषाद जी शामिल रहेंगे।

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य महारैली की तैयारियों की समीक्षा करना, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना तथा प्रदेश के सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की दिल्ली में भागीदारी सुनिश्चित करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस महारैली में प्रदेश से दो लाख कांग्रेसजनों को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महारैली की तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए पार्टी के सभी छह जोन के राष्ट्रीय सचिव-सह प्रभारियों को भी जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत अब्दुल हन्नान को अवध जोन,अभिषेक दत्त को पूर्वांचल जोन, वरुण चैधरी को प्रयाग जोन, जगदीश चंद्र जांगीड़ को बुंदेलखंड जोन, कुणाल चैधरी को ब्रज जोन तथा संजीव आर्य को पश्चिम जोन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सह-प्रभारी अपने-अपने निर्धारित जोन के जिलों में पहुंचकर संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के समन्वय के माध्यम से महारैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरण करना और इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि लोकतंत्र में जनता के मत की पवित्रता सर्वोपरि है और मताधिकार की रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिला, शहर, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे महारैली की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटें और दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button