जानें मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क महत्त्व

मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों का सराहनीय कार्य। आई0जी0 रेंज लखनऊ ने ₹ 10,000 के प्रोत्साहन पुरूस्कार से किया सम्मानित।

जनपद रायबरेली के थाना हरचंदपुर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखन का पुरवा मजरे कठवारा में स्थित मिशन शक्ति कक्ष में महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं से अवगत होकर निस्तारण व उन्हें जागरुक करने का नियमित कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया गया कि उसका राशन कार्ड नहीं है जिसकी बजह से विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि उसकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है । महिला आरक्षी मिनी द्विवेदी व महिला आरक्षी संध्या सिंह द्वारा तत्काल सम्बन्धित ग्राम प्रधान तथा कोटेदार से समन्वय स्थापित करते हुए महिला का राशन कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया गया । रायबरेली पुलिस के इस मानवीय सराहनीय कार्य के लिए बुजुर्ग महिला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button