भाजपा सरकार संकट में किसान-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मंसूरपुर सैदपुर गाजीपुर के निवासी किसान प्रदीप यादव ने मुलाकात की। प्रदीप यादव गाजीपुर से ट्रैक्टर से लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव से मिलकर प्रदीप यादव बहुत भावुक हो गये। उन्होंने अखिलेश यादव को बताया कि भाजपा सरकार में किसान संकट में है। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिलती है। खेती-किसानी घाटे का सौदा हो गया है। किसानों को अब समाजवादी पार्टी से उम्मीद है। समाजवादी सरकार के समय किसानों के लिए कई कार्य हुए। फसलों की सही कीमत मिल जाती थी। आज किसान निराश है। प्रदीप यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सफलता की कामना की।


गाजीपुर के किसान प्रदीप यादव अपना खेत का कार्य बीच में ही छोड़कर श्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए टैªक्टर लेकर निकल पड़े। गाजीपुर से लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मिलने के बाद खुश थे। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा सफल हो गयी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। समाजवादी पार्टी अपने घोषणा-पत्र में किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। भाजपा सरकार संकट में किसान-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button