राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव …!

लखनऊ। राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 8 और सपा को 3 सीटें मिलना तय है।विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं।राज्यसभा के लिए प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए आज से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा

नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे।एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

क्या है वोटिंग का फॉर्मूला ?
हर MLA के वोट की वैल्यू 100 होती है. राज्यसभा में चुनाव जीतने के लिए फॉर्मूला है-
[(MLA की संख्या X 100) / (वेकेंसी + 1)] + 1

इसे समझने के लिए उत्तर प्रदेश का उदाहरण लेते हैं. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधायक हैं और यहां से 10 राज्सयभा सदस्यों का चुनाव होना है. तो हर सदस्य को कितने विधायकों का वोट चाहिए, ये तय करने के लिए ऊपर दिया गया फॉर्मूला लगाते हैं.
[(403 X 100) / (10+1)] + 1 = 3,664 वोट

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बसपा का एक विधायक है।जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है।जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने से दोनों दल चुनाव से बाहर रह सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button