गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान

51
गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान
गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान

गोरखपुर। गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान – “कानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं असुरक्षित।” मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने कामकाज से सभी को निराश किया है। उसने किसानों, नौजवानों, महिलाओं से सम्बन्धित जो वादे किये थे उन्हें पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। महिलाओं को रोज अपमानित और प्रताड़ित होना पड़ रहा है। डिम्पल यादव गोरखपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा में उजाड़े गए व्यापारियों का दुःख दर्द जानने के लिए जा रहे नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव को प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। वे व्यापारियों से न मिल पायें इसलिए बुलडोजर के साथ भाजपाइयों ने घेराव किया। यह उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सांसद डिम्पल यादव के गोरखपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के आवास लोहिया एनक्लेव फेज-1 पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गोरखपुर में पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कामकाज से हर वर्ग को निराश किया है – किसान, युवा, महिला, कोई भी सुरक्षित या संतुष्ट नहीं है।”भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज खेत खाली हैं और जेबें भी। युवाओं को रोजगार नहीं मिला, केवल जुमले मिले हैं।” डिंपल यादव ने विरासत गलियारे में उजाड़े गए व्यापारियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी के नेता – विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव – व्यापारियों से मिलने जा रहे थे, तब उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।

  सांसद डिम्पल यादव ने गोरखपुर कूड़ाघाट (गिरधारगंज) निवासी गौरव प्रकाश की माता स्वर्गीय मीना यादव पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा गोरखपुर के तेरही में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार और वहां पर मौजूद पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात की। जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के आवास बेतिया हाता पहुंचकर पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वर्गीय सत्येंद्र नाथ गुप्ता की पत्नी एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, वरिष्ठ नेता जफर अमीन साहब, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शाही, जिला उपाध्यक्ष, शिव कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष गणेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष एहतेशाम खान, जिला उपाध्यक्ष ग्रीस यादव, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष गोरखपुर शहर सुशीला भारती, सरिता सोनकर, मृत्युंजय यादव बिट्टू, डॉ.आफताब निजामी, चिखुरी यादव, दुर्गेश यादव, गणेश पासवान, जावेद खान, उर्मिला देवी, संतोष यादव गायघाट, इमरान खान सहित सैकड़ांे की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोरखपुर में डिंपल यादव का बड़ा बयान