स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
मानव कल्याण का संपूर्ण विज्ञान है योग
योग मानव जीवन के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास का एक प्राचीन विज्ञान है। यह शरीर, मन और आत्मा…
Read More » -
भारतीय आदर्श योग संस्थान ने सिखाए योगाभ्यास, मधु पांडेय ने दी लाइव प्रस्तुति
जीवन का आधार है योग: स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच की ओर एक कदम। योग दिवस से पूर्व…
Read More » -
विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है?
कार्ल लैंडस्टीनर की विरासत: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस और क्या हैं इसके फायदे ? सुनील कुमार महला…
Read More » -
योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा। योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार। 21…
Read More » -
टीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक: सामने आए 1.43 लाख मरीज
राकेश यादव देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चलाया जा रहा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ बड़ी सफलता की…
Read More » -
क्लोनिडीन दवा के उपयोग पर का सुरक्षा अलर्ट-सुनील यादव
क्लोनिडीन दवा के उपयोग पर PvPI का सुरक्षा अलर्ट। हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें। फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने…
Read More » -
स्वस्थ भारत के लिए योग जरूरी-संजय गुप्ता
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने शंखनाद के साथ शुरू किया योग जागरूकता अभियान।1090 चौराहे पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 14…
Read More » -
राजधानी में योग को लेकर बढ़ा उत्साह
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान में…
Read More » -
योग से बढ़ा भारत का वैश्विक प्रभाव
राजू यादव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने बढ़ाई वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान। योग बना भारत की सॉफ्ट पावर…
Read More » -
KGMU में स्पाइन एंडोस्कोपी प्रशिक्षण की नई पहल
डॉ.सरिता सिंह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की ‘पेन मेडिसिन यूनिट’ ने KGMU के एनाटॉमी विभाग…
Read More »