स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
बवासीर के मरीज न करें इन का सेवन
आज के समय में कई तरह की दवाइयां और सर्जरी से बवासीर का इलाज बड़े ही आसानी से किया जा…
Read More » -
बुखार का रामबाण गिलोय
गिलोय को बुखार और घातक बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है, इसमें प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं,…
Read More » -
औषधीय गुणों का भण्डार है नीम
— अंजली जब हमें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो या फिर त्वचा से संबंधित किसी समस्या से छुटकारा पाना हो,…
Read More » -
ब्लड शुगर कंट्रोल करेगी अदरक
योगगुरु के0 डी0 मिश्रा अदरक एक ऐसी सामग्री है जिसका उपयोग भारतीय व्यंजनों में किया जाता है. इसमें मौजूद तेज…
Read More » -
वजन कम करने के लिए प्रयोग करें सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है. यह सेब से तैयार एक तरह का मिश्रण है जो…
Read More » -
पृथ्वी का अमृत,तिल का तेल
तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट होता है जो कैंसर के कोशिकाओं को बढऩे से रोकने के साथ-साथ है और उसके…
Read More » -
रोगों की दवा है “अदरक”
अदरक का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता होगा. अदरक हमारे खाने…
Read More » -
गिलोय से लाभ
योगगुरु के0 डी0 मिश्रा गिलोय के बारे में आयुर्वेदिक ग्रंथों में बहुत सारी फायदेमंद बातें बताई गई हैं। आयुर्वेद में…
Read More » -
गिलोय का परिचय
आपने गिलोय के बारे में अनेक बातें सुनी होंगी और शायद गिलोय के कुछ फायदों के बारे में भी जानते…
Read More » -
उत्तर प्रदेश में लगातार क्रोनाका बढ़ता कहर
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 वायरस से 84और लोगों की मौत हो गई. जिससे मरने वालों का…
Read More »