उत्तर प्रदेश में एग्रीगेटर व्यवस्था होगी ऑनलाइन

परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में एग्रीगेटर के रूप में कार्यरत कम्पनियों के प्रतिनिधियों तथा एनसीआर व लखनऊ के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए विकसित किये गये पोर्टल upmyfleet.com का लाइव डेमो किया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में परिवहन आयुक्त कार्यालय में आज उत्तर प्रदेश में एग्रीगेटर के रूप में कार्यरत कम्पनियों के प्रतिनिधियों तथा एनसीआर व लखनऊ के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उक्त बैठक में ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए विकसित किये गये पोर्टल upmyfleet.com का लाइव डेमो पोर्टल के डेवलेपर टीम द्वारा किया गया।


परिवहन आयुक्त ने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से एग्रीगेटर के लाइसेंस हेतु एक आवेदन भी सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुका है। एग्रीगेटर के रूप में कार्यरत कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में कोई बाधा नहीं है। सभी के द्वारा आगामी 03-04 दिन के अन्दर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिये जाने के लिए आश्वस्त किया गया।


परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को एग्रीगेटर के रूप में कार्यरत सभी कम्पनियों को यथाशीघ्र एग्रीगेटर लाइसेंस से आच्छादित कराये जाने हेतु समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देश हैं कि आम जनता के हित में जो भी जरूरी कदम हो, उसे फंक्शनिंग किया जाय। इसी के दृष्टिगत आज की बैठक आहूत की गई थी।

Related Articles

Back to top button