स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
15 फरवरी से कोरोनावैक्सीन की दूसरी डोज प्रारम्भ
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की सम्पूर्ण कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स एवं क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।…
Read More » -
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में-मुख्यमंत्री
कोविड-19 पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में।मुख्यमंत्री ने…
Read More » -
जाने सर्दी से बचाव के घरेलू उपाय
सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मूली आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. – इसके अलावा, संतरा, कीवी, शरीफा, पाइनएपल,…
Read More » -
कोविड 115 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज
लखनऊ – आज कोविड प्रोटोकाल के दृष्टिगत कुल 35 रोगियों को हास्पिटल का आवंटन किया गया। जिसमे से सभी 35…
Read More » -
प्रदेश में 22,643 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए,वैक्सीनेशन कार्य…
Read More » -
कोरोना का काउंटडाउन आज से शुरू
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत सबसे बड़ा अटैक करने जा रहा है। आज से देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का…
Read More » -
नवजात बच्चों सर्दी से कैसे बचाएँ
सर्दियों में जन्मे बच्चों को शुरुआती दौर में ज्यादा केयर की जरूरत होती है. लिहाजा, अगर आप नई-नई मां बनी…
Read More » -
कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरती जाए-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने जनपद मेरठ, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, गोरखपुर तथा लखनऊ के जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संवाद किया, वैक्सीनेशन के सम्बन्ध…
Read More » -
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का पुनः आयोजन
प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन रविवार 10 जनवरी, 2021 से पुनः प्रारम्भ किया जा रहा।मुख्यमंत्री 10 जनवरी को…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
के0जी0एम0यू0 देश का एक मात्र संस्थान जिसने 10 लाख आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट किए, जो एक बड़ी उपलब्धि।कोरोना वैक्सिनेशन के सम्बन्ध में…
Read More »