महाकुंभ कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार
धार्मिक और पौराणिक स्थल चित्रकूट धाम
चित्रकूट धाम विभिन्न पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। चित्रकूट में कई धार्मिक, दर्शिनीय और घूमने वाले स्थान है।...
शिवखोडी धाम जम्मू कश्मीर में ही है कहते है शिव के इस धाम में शिव के दर्शन मात्र से सारे कार्य...
पर्यटन विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगामी 15 जनवरी, 2023 तक पूरा करें। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धत्ता के...
सीएम योगी ने IATO के 37वें एनुअल कन्वेंशन को किया संबोधित।
देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स को सीएम योगी ने गिनाए पर्यटन सेक्टर में निवेश...
पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में शिवखोड़ी का वर्णन मिलता है इस गुफ़ा को एक गड़रिये ने खोजा था...
'काशी तमिल संगमम' के दूसरे दिन तमिलनाडु के प्रतिनिधियों के पहले जत्थे ने सारनाथ और गंगा घाटों का अवलोकन किया।
काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से काशी आए प्रतिनिधियों के पहले जत्थे ने पवित्र नदी गंगा के घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, तथागत घाट और मूलगंधा कुटी विहार सारनाथ और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में स्थित प्रदर्शनी स्थलों का अवलोकन किया। प्रतिनिधि सुबह-सुबह गंगा नदी के तट पर पहुंचे ।प्रतिनिधियों ने तेज धूप में सुबह की ठंडक का आनंद लेते हुए हनुमान घाट पर स्नान किया। स्नान के बाद वे बाबा दरबार पहुंचे जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में ध्यान किया।पवित्र गंगा में स्नान और बाबा का ध्यान उनके लिए अत्यंत संतुष्टिदायक रहा था।प्रतिनिधियों ने सारनाथ का भी दौरा किया। यह स्थल चार प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है।
सारनाथ के निकट सराय मोहना में स्थित तथागत घाट का भ्रमण कर वे बहुत प्रसन्न हुए और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया,उन्होंने भगवान बुद्ध के पहले उपदेश के स्थल पर जाकर हजारों वर्ष पुराने इतिहास और विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधियों ने पुरातात्विक परिसर, 'मूलगंधा कुटी विहार' और इसके आसपास के आकर्षणों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रतिनिधियों, जिनमें ज्यादातर तमिलनाडु के विद्यार्थी शामिल थे, ने सुबह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर और "काशी तमिल संगमम" स्थल पर स्थित विभिन्न प्रदर्शनी स्थलों का भी दौरा किया। उन्होंने दो पवित्र शहरों के समृद्ध सांस्कृतिक और इतिहास के बारे में जानने और ज्ञान इकट्ठा करने में सफलता प्राप्त की।
शिवमय (काशी) और शक्तिमय (तमिलनाडु) ने मिलकर "संगम" को प्रज्ज्वलित किया और इसकी आभा के अन्तरगत पूरी घटना का उत्साह हर पीढ़ी के दिल में उतर गया।इस कार्यक्रम में अब तक तमिलनाडु के मेहमानों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति न केवल ऐतिहासिक "काशी तमिल संगमम" कार्यक्रम में प्रेरणादायक है, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय काशी निवासियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय थी।
अजय सिंह
यूपी बनेगा इको टूरिज़्म हब, यानी 'इको टूरिज्म' में होगा 'वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन'.
योगी सरकार की ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की...
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा गया है और ऐसा कहना भी गलत नही है। यहां की बर्फ से ढकी चोटिया हरे भरे पहाड...
पंचकूला बस स्टैंड और बस स्टैंड से कैक्टस गार्डन तक की दूरी 0.5 किमी है।चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और स्टेशन से कैक्टस गार्डन तक की...
Popular Posts
ए.के.शर्मा ने विपक्ष को फंसाया
विपक्ष को उनके ही सवालों में फंसाया नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने; सुनते रह...
Breaking News
गंगोत्री से गंगासागर तक वेग के साथ बढ़ती बीजेपी की‘हिंदूधारा’
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद एक नया ट्रेंड दिखाई दे रहा है। पहले जो बीजेपी कहा करती थी कि हमें मुसलमानों का वोट...
ससुराल से दूरी और पति पर पकड़ क्यों?
शादी कोई सत्ता-संघर्ष नहीं, बल्कि दो व्यक्तियों के बीच भरोसे, सम्मान और जिम्मेदारी का रिश्ता है। लेकिन हमारे समाज में कई बार विवाह को...
भाजपा की आखों में खटकती है आधी आबादी:अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
भाजपा ने बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है।...
उत्तर प्रदेश में विकास का मॉडल बनता सहारनपुर
मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर में 2,131 करोड़ रु0 लागत की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विकास का कोई विकल्प नहीं, आज...
अपने ही लटका रहें…
लगता खूब अजीब है, रिश्तों का संसार,
अपने ही लटका रहें, गर्दन पर तलवार॥
चेहरों पर मुस्कान है, भीतर गहरा वार,
मीठी बोली में छुपा, छल का...




















