अर्जुन मुंडा ने कि मेका वैटिरी के साथ

अर्जुन मुंडा ने न्यूजीलैंड की खाद्य सुरक्षा, सीमा शुल्क एवं पूर्व सैनिक मंत्री मेका वैटिरी के साथ आधिकारिक बातचीत की।

न्यूजीलैंड सरकार की खाद्य सुरक्षा, सीमा शुल्क एवं पूर्व सैनिक मंत्री तथा कृषि (पशु कल्याण), और सांख्यिकी की सहायक मंत्री मेका वैटिरी के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त  महामहिम डेविड पाइन और भारत में न्यूजीलैंड के उप उच्चायुक्त ब्रेंट रैपसन इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इस बैठक में  भारत सरकार के जनजातीय कार्य सचिव अनिल झा और जनजातीय कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

एक देशी माओरी होने के नाते, वैटिरी ने भारत के जनजातीय समुदाय में विशेष रूप से जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण और शासन में उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं के संबंध में गहरी रुचि दिखाई। अर्जुन मुंडा और मेका वैटिरी ने भारत के जनजातीय समुदायों और न्यूजीलैंड के माओरी समुदाय के आर्थिक विकास और सशक्तिकरण का समर्थन करने वाली अपनी-अपनी सरकारों के विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में चर्चा की। वैटिरी ने दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंध बनाने के प्रयास के रूप में, विशेष तौर पर भारत के जनजातीय समुदायों और न्यूजीलैंड के देशी लोगों के बीच संबंधों के आदान-प्रदान और संवाद को बढ़ाने के अवसर खोजने पर जोर दिया। वैटिरी की यह यात्रा व्यापार और आर्थिक हितों से परे भारत के साथ व्यापक संबंध बनाने की न्यूजीलैंड की इच्छा से संबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button