बिजली कटौती से प्रदेश में त्राहि-त्राहि-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री करूणा कान्त मौर्य निवासी अहियाई पो0 पठखौली जनपद आजमगढ़ को विधान परिषद सदस्य हेतु समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

राजेन्द्र चौधरी

   प्रदेश में हर तरफ हाहाकार मचा है पर भाजपा की डबल इंजन सरकार सत्ता की खुमारी में है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में पिछले पांच साल भाजपा ने कुछ नहीं किया। कई बिजली उत्पादन इकाइयां ठप है। बिजली की मांग और उपलब्धता में भारी अंतर के चलते गांव, कस्बों और तहसील मुख्यालयों में अंधाधुंध कटौती हो रही है। खुद राजधानी लखनऊ में भी बिजली के झटके महसू स होने लगे हैं। रोस्टर केवल कहने-सुनने के लिए है। बुनकर उद्योग बंद हो रहा है।अखिलेश यादव ने कहा है कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता झुलस रही है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। खुद भाजपा के विधायकों और राज्यमंत्री तक ने इस सम्बंध में ऊर्जा मंत्री और एम.डी. पावर कारपोरेशन को पत्र लिखे हैं।


   मौसम वैज्ञानिक पहले ही भीषण गर्मी होने की चेतावनी दे चुके थे। मई में 48 डिग्री गर्मी झुलसा सकती है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने पहले कोई राहत के कदम क्यों नहीं उठाए? भाजपा की दोनों सरकारें होने के बावजूद बिजली व्यवस्था चौपट है। केन्द्र सरकार न तो पर्याप्त कोयला की आपूर्ति कर रही है और न ही अपने 10 हजार मेगावाट कोटे की बिजली उत्तर प्रदेश को दे रही है। समाजवादियों ने विधानसभा चुनाव में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। जनता को बरगलाने के लिए चुनाव में भाजपा ने भी झूठे वादे कर लिए। लेकिन चुनाव खत्म होते ही भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। भाजपा सरकार बिजली बिल वसूली के नाम पर राजनीतिक विरोधियों के कनेक्शन काट रही है और मुकदमे दर्ज कर रही है।
   समाज में नफरत फैलाने वालों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। ये कभी उत्तर प्रदेश और यहां की जनता का विकास और भला नहीं चाहते हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। अब भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। उनकी काठ की हांडी कभी भी चढ़ने वाली नहीं।

अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दारा सिंह चौहान की माता जी श्रीमती उमराई (96 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है।अखिलेश यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।अखिलेश यादव ने दिल्ली प्रदेश की लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश यादव के अनुज मनोज यादव (34 वर्ष) के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।मनोज यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।


                         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button