वोटर लिस्ट पर अखिलेश का बड़ा सवाल, बोले- कैसे होगा निष्पक्ष चुनाव?

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई पोलिंग बूथों पर एक ही मतदाता का नाम अलग-अलग जगह दर्ज है। ऐसे में मतदाता सूची की शुचिता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। अखिलेश यादव ने मांग की है कि मतदाता सूचियों की गहन जांच कर ऐसे दोहरे या संदिग्ध नामों को चिन्हित किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। मतदाता सूची में डुप्लीकेट या गलत प्रविष्टियों की शिकायतों की जांच और सत्यापन चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है। हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों को लेकर भी सवाल सामने आए हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि जनपद इटावा, 200-इटावा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 458 पोलिंग स्टेशन पर 3000 से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम की जाँच करा कर डुप्लीकेट तथा फर्जी मतदाताओं के नाम डिलीट किये जायें, जिससे कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न हो सके।


    ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद इटावा, 200-इटावा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- के पोलिंग बूथ संख्या 247 के मतदाता क्रम संख्या 558 पर मतदाता काममनी रिलेटिव का नाम अनिल कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस नं0-2 दर्ज है। इसी मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम, उम्र, निवास का पता जस का तस क्रम संख्या 580, 583, 584, 585, 586 पर क्रमशरू 6 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।


    पोलिंग बूथ संख्या 268 के मतदाता क्रम संख्या 690 पर मतदाता नगमा रिलेटिव का नाम मोहम्मद नदीम उम्र 33 वर्ष निवासी मकान नंबर 92 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र जस का तस 5 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।


    पोलिंग बूथ संख्या 109 के मतदाता क्रम संख्या 705 पर मतदाता सीमा देवी रिलेटिव का नाम सुनील कुमार शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी मकान नंबर 589 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 5 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 166 के मतदाता क्रम संख्या 645 पर मतदाता अमन खान रिलेटिव का नाम अब्दुल वकील उम्र 20 वर्ष निवासी न्यू तुलसी नगर दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 259 के मतदाता क्रम संख्या 962 पर मतदाता अरीवा रिलेटिव का नाम शकील उम्र 21 वर्ष निवासी मकान नंबर 44 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 406 के मतदाता क्रम संख्या 837 पर मतदाता खुशबू रिलेटिव का नाम विनय कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी नायक पुरा दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 196 के मतदाता क्रम संख्या 738 पर मतदाता दक्ष यादव रिलेटिव का नाम सौरभ यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मकान नम्बर 02 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 155 के मतदाता क्रम संख्या 427 पर मतदाता पूजा रिलेटिव का नाम अनिल कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी मकान नम्बर 205बी0 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।


    पोलिंग बूथ संख्या 158 के मतदाता क्रम संख्या 830 पर मतदाता मोनू रिलेटिव का नाम सनी गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी मकान नम्बर 786 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 361 के मतदाता क्रम संख्या 806 पर मतदाता मोहम्मद सैफ रिलेटिव का नाम मोहम्मद सराफत उम्र 22 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्थान सरांय दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।


    पोलिंग बूथ संख्या 331 के मतदाता क्रम संख्या 1078 पर मतदाता रहनुमा रिलेटिव का नाम गफ्फार खान उम्र 23 वर्ष निवासी मकान नंबर 22 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 264 के मतदाता क्रम संख्या 738 पर मतदाता राज सिंह भदौरिया रिलेटिव का नाम राजेश सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी मकान नंबर 449 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 4 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 437 के मतदाता क्रम संख्या 813 पर मतदाता अनुज सिंह रिलेटिव का नाम मुन्ना सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नंबर 59 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 3 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    पोलिंग बूथ संख्या 220 के मतदाता क्रम संख्या 921 पर मतदाता आख्या वर्मा रिलेटिव का नाम प्रमोद कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी मकान नंबर 399 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 3 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।


    पोलिंग बूथ संख्या 205 के मतदाता क्रम संख्या 683 पर मतदाता आमिल रिलेटिव का नाम गुलाम नबी उम्र 30 वर्ष निवासी मकान नंबर 50 दर्ज है। इस मतदाता का नाम व रिलेटिव का नाम उम्र व निवास जस का तस 3 बार दर्ज है। तथा इपिक नम्बर सभी का अलग-अलग दर्ज है।
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मतदाता सूची से जुड़े सवाल सीधे चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़े हैं। यदि एक ही मतदाता का नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुधार बेहद जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और प्रत्येक योग्य मतदाता के अधिकार की रक्षा हो, यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
         

Related Articles

Back to top button