मनोरमा नदी के लिए उठी आवाज, अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव से आज बस्ती जनपद में मनोरमा नदी की सफाई में लगे समाजसेवी आकाश गुप्ता के साथ उनके सहयोगियों ने भेंट की। मनोरमा नदी के सफाई अभियान में सभी साथी पिछले 140 दिनों से ज्यादा कर्मठता से लगे हैं। स्मरणीय है, मनोरमा नदी गोंडा से निकलती है और बस्ती में कोयना नदी में आकर मिलती है। बस्ती के लिए यह संजीवनी सदृश है। डॉ. राममनोहर लोहिया मानते थे कि नदियों को निर्मल और एक दूसरे से जोड़कर जल संकट का निवारण किया जा सकता है। वे नदियों के किनारे ही सभ्यता के विकास का इतिहास मिलता है।


    अखिलेश यादव ने मनोरमा नदी सफाई में लगे सभी को बधाई दी और उनके काम की सराहना की। उन्होंने गोमती नदी की सफाई और शानदार गोमती रिवरफ्रंट के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि गोमती, गंगा, यमुना सभी नदियों की निर्मल, अविरल धारा बहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नदी मित्र अभियान को गति देने का काम करेंगे। मनोरमा नदी सफाई अभियान के संयोजक श्री आकाश गुप्ता के साथ अखिलेश यादव से हिमांशु सिंह, सुरजीत, विकास, आदर्श, नितिन, छोटू, तथा बिट्टू ने भेंट की। ये सभी नदी सफाई अभियान में लगातार सक्रिय योगदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button