भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से एक-एक किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट। ये भाजपा सरकार की पुलिस की माया है, दस दिखाया, सोलह गटकाया।


    अखिलेश यादव ने कहा कि अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी पीली धातु कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए। उन्होंने कहा कि नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली, यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता।


    अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई एक मामला नहीं है। भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक हर जगह धांधलेबाजी, कमीशनखोरी, लूट चल रहा है। झूठे केस, झूठे आरोप और फर्जी एनकाउंटर करवाकर भाजपा सरकार ने पुलिस की छवि को पहले से ही बर्बाद कर दिया है। इसी तरह से अन्य विभागों और कार्यो में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। चार हजार करोड़ रूपया ऊपए से ज्यादा की लागत में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे में गड्ढे़ और सड़क टूटने के सारे रिकार्ड टूट गए।


    यही हाल भाजपा सरकार में बने अन्य एक्सप्रेस-वे और सड़कों का है। इस सरकार में चौतरफा बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है। प्रयागराज में इस सरकार में कुंभ का मिलाकर कुल करीब एक लाख करोड़ का बजट गया होगा, लेकिन प्रयागराज का जो हाल है वह किसी से छिपा नहीं है। मोहल्ले-मोहल्ले जलभराव से लोग त्रस्त हो गए है।

आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!

‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के ख़िलाफ़ एक और गहरी साज़िश है। आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं। भाजपा व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं।

कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट… अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी ‘पीली धातु’ कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज़ न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए। नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता।


Related Articles

Back to top button