सच्चा सनातनी कभी किसी से नफरत नहीं करता

सपा मुख्यालय लखनऊ में पार्टी के कैडर, 86 विधानसभा आरक्षित सीटों के विधानसभाध्यक्षों, ब्लाक प्रभारियों तथा प्रमुख जनपदीय नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी को 2027 विधानसभा चुनाव को जिताने का लक्ष्य दिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2027 का चुनाव जीने-मरने का चुनाव है। लोकतंत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में भाजपा की चालों से सतर्क रहना है और सावधानी से चुनाव लड़ना है। अपने व्यवहार और भाशा में संयम बरतना है। समाजवादी पार्टी पर बड़ी जिम्मेदारी है।


  भाजपा राजनैतिक दल नहीं, एक गैंग है। भाजपा बहुत शातिर पार्टी है। भाजपा ने जनता को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से लोग परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान, नौजवान भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। भाजपा ने जो भी वायदा किया था उनका एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। भाजपा ने विकास कार्यों के नाम पर खुद कुछ भी नहीं किया। समाजवादी सरकार में जो काम हुए थे उनका नाम बदलकर अपना नाम लगा दिया है। प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं बना। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। दस वर्ष के भाजपा शासनकाल में विध्वंस करने का ही काम किया गया है।


    अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी कभी किसी से नफरत नहीं करता है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है और समाज को बांटती है। समाजवादी पार्टी पीडीए से सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश का सुव्यवस्थित विकास होगा। किसान खुशहाल होगा। नौजवान को नौकरी मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश आएगा। समाजवादी सरकार में कानून का राज होगा। लोक कल्याणकारी सरकार होगी।

Related Articles

Back to top button