लालू यादव से मिलने पहुंचे पप्पू यादव

लालू यादव से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव।

बिहार पटना जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार पप्पू यादव ने अपने एक हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी, और लिखा कि आज अभिभावक पिता तुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई।

मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार में इंडिया गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है। सूत्रों की माने तो यह मुलाकात सीट बंटवारे को लेकर थी हालांकि अभी इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। बता दे कि पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार सभा कर रहे हैं और एनडीए पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने चुनाव लड़ने पर खुलकर नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button