Saturday, May 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 20 से 22 अक्टूबर तक Vishwakarma...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 20 से 22 अक्टूबर तक Vishwakarma Shram Samman Yojana interview

246

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदकों का साक्षात्कार 20 से 22 अक्टूबर तक।

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ के अन्तर्गत द्वितीय चरण हेतु जनपद में नाई, दर्जी, बढ़ई, हलवाई, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री ट्रेडों में 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का साक्षात्कार दिनांक 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पूर्वान्ह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र प्रतापगढ़ में किया जायेगा। आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।