Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 का क्रमिक अनशन/धरना प्रदर्शन

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 का क्रमिक अनशन/धरना प्रदर्शन

436

अजय सिंह

लखनऊ। प्रदेश के किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों की निरन्तर उपेक्षा से क्षुब्ध होकर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 के आवाह्न पर दिनांक 22-08-2022 से 24-08-2022 तक कृषि भवन लखनऊ पर क्रमिक अनशन / धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष राधारमण मिश्र ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों की वेतन विसंगति कई वर्षो से विचाराधीन है, जिस पर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। साथ ही वर्तमान आवश्यकता के अनुसार पदों का पुनर्गठन बहुत ही जरूरी है। महामंत्री अम्बा प्रकाश शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी और मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है और 10 माह पूर्व पदोन्नति कर्मचारियों को विभाग तैनाती नहीं कर पाया है।

कोषाध्यक्ष फईम अख्तर ने बताया कि अवशेष बीज को लेकर कर्मचारियों का उत्पीड़न निरन्तर जारी है, प्रदेश के कुछ जनपदों से स्थानान्तरित कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान है। इसी प्रकार की संवर्ग की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन को बाध्य होकर आन्दोलन के लिए विवश किया गया है। 24 अगस्त को कृषि निदेशक उ0प्र0 के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। अगर कोई परिणाम नहीं निकलता है तो कार्य बहिष्कार, भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन जैसा निर्णय लेने के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।