अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सहारनपुर के विधायक आशु मलिक ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर 21 पुत्रियों का विवाह संस्कार कराया।मलिक ने इस अवसर पर केक काटा और उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग भी उपस्थित थे।अखिलेश यादव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये मलिक को सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। जिन जोड़ो की शादी हुई है उनको बधाई दी तथा वैवाहिक जीवन की सफलता की शुभकामना की।मलिक ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के रनर प्रत्याशी रहे फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में मिठाइयां बांटकर तथा केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने की तथा संचालन पूर्व प्रधान राम चेत यादव ने किया इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहां समाजवादी पार्टी गांव गरीब व किसानों की पार्टी है यह हमेशा से गरीबों व किसानों के कल्याण में लगी रहती है सपा नेता मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव शुरू से ही गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे हैं इसलिए उनका जन्मदिन गरीबों में मिठाई बांट कर किया जा रहा है अखिलेश यादव का जन्मदिन।सोहावल चौराहे पर स्थित अवध मैरिज लान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button