आचार संहिता में नियुक्ति पत्र बांटने पर सपा का सवाल

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदर्श आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री को नोटिस जारी करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में विधान परिषद की 6 शिक्षक व 5 स्नातक सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 22 सितम्बर 2026 को दिन 10 बजे कर दिया है। प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावों की घोषणा होते ही 72 जनपदों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव छोड़कर) में तत्काल आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद 22 सितम्बर 2026 को लखनऊ में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता, 2372 सहायक अध्यापको को नियुक्त पत्र दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 3 हजार 567 शिक्षको को नियुक्त पत्र दिया गया है। इससे स्नातक और शिक्षक मतदाता प्रभावित हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग नें 22 सितम्बर 2026 को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से प्रभावी होने के लिए निर्देश जारी कर दिये हैं।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता पत्रांक No-322/ECI/INST/FUNC/BIEN&LC/2016 दिनांक 26 दिसम्बर 2016 में स्पष्ट निर्देश दिया है कि आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद शिक्षक व स्नातक मतदाता को प्रभावित करने वाले कोई कार्यक्रम अथवा कोई घोषणा नहीं की जायेगी। (भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के लिए जारी निर्देश का पत्र संलग्न) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 24 सितम्बर 2026 को एक कार्यक्रम में 10 लाख लोगों को घर की सौगात देने की घोषणा की मुख्यमंत्री की यह घोषणा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 23 सितम्बर 2026 को “भारत टैक्सी” का उद्घाटन कर के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रियों के दौरा कार्यक्रमो तथा सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाये और वीडियोग्राफी के आधार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। भारत निर्वाचन आयोग मूक दर्शक की भूमिका से ऊपर उठ कर कडाई के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जिससे विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव निष्पक्ष पारदर्शी निर्भीक व स्वतंत्र सम्पन्न हो सके।


ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने माँग की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद की 6 शिक्षक व 5 स्नातक सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 22 सितम्बर 2026 को दिन 10 बजे हो जाने के बाद, प्रदेश के 72 जनपदों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव छोड़कर) में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 22 सितम्बर 2026 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता, 2372 सहायक अध्यापको को नियुक्त पत्र दिया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा 24 सितम्बर 2026 को एक कार्यक्रम में 10 लाख लोगों को घर की सौगात देने की घोषणा की गई तथा मुख्यमंत्री द्वारा 23 सितम्बर 2026 को “भारत टैक्सी” का उद्घाटन करके आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया गया और स्नातक तथा शिक्षक मतदाताओं को प्रभावित किया गया।


समाजवादी पार्टी मांग करती है कि भारत निर्वाचन आयोग मूकदर्शक की भूमिका से ऊपर उठ कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी की जाए तथा मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रियों के दौरा कार्यक्रम व सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाए और वीडियोग्राफी में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाये जिससे कि प्रदेश में विधान परिषद की 11 स्नातक व शिक्षक सीटों का चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी, निर्भीक और स्वतंत्र सम्पन्न हो सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को प्रतिनिधिमण्डल के के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button