अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से आगे निकले अखिलेश-डॉ0 महेंद्र नाथ पांडे

अपराधियों को टिकट देने में मुलायम से भी आगे निकले अखिलेश।प्रथम चरण के मतदान के बाद हर तरफ से अच्छी खबर।जनता का मिल रहा प्रचंड समर्थन।योगी सरकार आने के बाद चार गुना हुए विकास कार्य, 45 योजनाओं में यूपी प्रथम।क्षेत्रीय दलों की पूर्व सरकारों ने की प्रदेश की दुर्दशा।

लखनऊ। केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने सपा मुखिया पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते अखिलेश केन्द्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाते थे, इससे योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता । लिहाजा विकास बाधित होता था।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में जनता को हर क्षेत्र में भारी लाभ हुआ है। योगी सरकार आने के बाद विकास कार्य चार गुना हुए हैं । उत्तर प्रदेश आज 45 परियोजनाओं में प्रथम स्थान पर है।

महेंद्र पांडे प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों का ही नतीजा है कि भाजपा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।महेंद्र पांडे ने दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान में जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान किया है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चारों से तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं।प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने परिवार का केवल विकास किया और प्रदेश की दुर्दशा की । सपा सरकार केन्द्र की हर योजना में रोड़ा अटकाती थी । जबकि योगी सरकार ने तेजी से विकास करते हुए उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर देश की दूसरीअर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाया। आज उत्तर प्रदेश की जनता को केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button