उत्तर प्रदेश में सफल रहा योगी का ट्रिपल टी माडल

उत्तर प्रदेश में कोरोना कंट्रोल करने में सफल रहा योगी का ट्रिपल टी माडल,लगातार 36वें दिन भी कम आए यूपी में कोरोना के मामले।

24 घंटे में सिर्फ 1, 000 नए केस आए,अब प्रदेश में 20,000 से कम सक्रिय केस रह गए है,सक्रिय केसों की कुल संख्या 19,431 ।

30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38,000 मामले आए थे। विशेषज्ञों ने रोज एक लाख के आने की आशंका जताई थी।लेकिन सीएम योगी की सतत निगरानी और ट्रेस, टेस्ट ऑफ़ ट्रीट के फार्मूले के साथ माइक्रो मैनेजमेंट ने नियंत्रित किया का ब्रेक की संक्रमण की चेन

24 घंटे में कुल 3.09 लाख टेस्ट हुए हैं। 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला यूपी अकेला राज्य है।रिकवरी रेट 97.6 प्रतिशत है।यूपी में अब पॉजिटिविटी रेट 0.3 प्रतिशत।

इसलिए उत्तर प्रदेश माडल है अनुकरणीय और सराहनीय –

  1. जीवन के साथ जीविका को भी सुरक्षित रखने में रहा सफल।
  2. दिल्ली महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने लगाया संपूर्ण लाकडाउन जबकि यूपी में केवल कोरोना कर्फ्यू ही लगाया गया। सावधानी के साथ चलने दी गयीं सभी सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां।
  3. कृषि, मंडी, निर्माण कार्य, उद्यम- सभी को कोरोना प्रोटोकाल के साथ सुचारु रूप से चलाया गया।
  4. खेती बाड़ी सुचारु रूप से चलती रही, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधाएं जारी रहीं सब्जी मंडी व फल मंडी खुले रहे, आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें निरंतर चलते रहीं।
  5. सरकारी कार्यालय बंद नहीं किए गए बल्कि एक तिहाई वर्कर्स को कोविड प्रोटोकाल का पालन कराते हुए रोटेशनल सिस्टम से कार्य करने की सुविधा जारी रही।
  6. सभी उद्यम इकाइयों की कोविड हेल्प डेस्क औऱ कोविड केयर सेंटर के साथ आर्थिक गतिविधियां जारी रखने में सफलता प्राप्त की।
  7. WHO , नीति आयोग और मुंबई हाई कोर्ट ने की सराहना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button