राज्य स्तरीय आर्ट कम्पटीशन में रिशित अव्वल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-3 के प्रतिभाशाली
छात्र रिशित मुखर्जी ने राज्य स्तरीय आर्ट कम्पटीशन में ‘ए ग्रेड’ अर्जित कर विद्यालय का नाम
गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सेन्टर फाॅर एजूकेशनल डेवलपमेन्ट एण्ड रिसर्च
(सी.ई.डी.आर.), पुणे, महाराष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के कई प्रतिष्ठित
विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के उपरान्त यह छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस चित्रकारी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के इस मेधावी छात्र ने रंग व ब्रुश के माध्यम से अपनी रचनात्मकता सोच व कलात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया एवं रिशित की बनाई कलाकृति को निर्णायक मण्डल की भरपूर सराहना मिली।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button