व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने लगवायी कोविड वैक्सीन

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने लगवायी कोविड वैक्सीन।कपिल देव अग्रवाल ने वैक्सीन के फोटो फ्रेम के साथ फोटो भी खिचवाई।भारत में बनी कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, हर किसी को आगे बढ़कर लगवानी चाहिए।वैक्सीन लगवाने के बाद चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण।

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज जनपद मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में कोविड-19 की वैक्सीन लगवायी। इसके बाद मंत्री जी ने कोविड वैक्सीन के लिए बने फोटो फ्रेम के साथ फोटो भी खिचवाई। मंत्री ने कहा कि भारत में बनी कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे हर किसी को आगे बढ़कर लगवानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की कोविड नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर विभागों के द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में कोराना संकमण नियंत्रण में चल रहा है।श्री अग्रवाल ने वैक्सीन लगवाने के बाद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को मंत्री जी के द्वारा देखा गया। मंत्री जी के द्वारा निरीक्षण के समय आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित चिकित्सालय अधिकारियों को दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button