पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 131 नये मामले आये

  • उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला प्रदेश,प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,131 सैम्पल की जांच की गयी।
  • अब तक कुल 3,07,89,576 सैम्पल की जांच की गयी।पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 131 नये मामले आये।
  • प्रदेश में 2190 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 581 लोग होम आइसोलेशन में।
  • प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4907 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,49,619 लोगांे ने चिकित्सीय परामर्श लिया।
  • निजी चिकित्सालयों में 173 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के सरकारी अस्पतालों में मरीज अपना ईलाज करा रहे है।
  • विगत 24 घण्टों में 203 तथा अब तक कुल 5,92,192 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
  • प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,535 क्षेत्रों में 5,11,736 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,75,710 घरों के 15,28,43,764 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया।
  • कल 25 फरवरी, 2021 को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जायेगी।
  •  इसी दिन 25 फरवरी, 2021 को फ्रंट लाइन कर्मियों को एक आखिरी अवसर प्रदान करते हुए वैक्सीन की प्रथम डोज दी जायेगी।
  • कुछ राज्यों मंे कोविड संक्रमण के केस फिर से बढ रहे है ,इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता।
  • सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।


-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,131 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,07,89,576 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश देश मंे सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला प्रदेश है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 131 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2190 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 581 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4907 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,49,619 लोगां ने चिकित्सीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 173 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के सरकारी अस्पतालों में मरीज अपना ईलाज करा रहे है। प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 203 तथा अब तक कुल 5,92,192 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,535 क्षेत्रों में 5,11,736 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,75,710 घरों के 15,28,43,764 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।


अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल 25 फरवरी, 2021 को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जायेगी। इसी दिन 25 फरवरी, 2021 को फ्रंट लाइन कर्मियों को एक आखिरी अवसर प्रदान करते हुए वैक्सीन की प्रथम डोज दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों मंे कोविड संक्रमण के केस फिर से बढ रहे है इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन नं0 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button