Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश निर्बल विकास जनकल्याण सेवा संस्थान ने मनाई बसंत पंचमी

निर्बल विकास जनकल्याण सेवा संस्थान ने मनाई बसंत पंचमी

195

रमेश कुमार सिंह


निर्बल विकास जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा अपने कैम्प कार्यालय सुजानपुरा, आलमबाग, लखनऊ पर प्रातः 11 बजे बसन्त पंचमी मनाई गयी। इस शुभ अवसर पर संस्था के कैम्प कार्यालय पर तहरी भोज आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तत्पशचात विजयखेड़ा, गढ़ीकनौरा, आलमबाग में संस्था द्वारा गरीब बच्चों के साथ मां सरस्वती जी की पूजा करने के उपरान्त गरीब बच्चों में फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया और साथ ही सभी बच्चों के उज्जवन भविष्य हेतु षिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया, जिससे कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाये। सभी को संस्था द्वारा शिक्षण सामग्री भी वितरित की गयी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव रमेश कुमार सिंह, संचालिका सदस्य सीमा सिंह, उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद पाल, सहमंत्री गीता लोधी, उप संयुक्त मंत्री अमिता शर्मा, सदस्यगण सलमा, नूर बानो, पुष्कर कश्यप उर्फ अंकित, कपिल सिंह, मो0 अकरम, सुहागवती, बबली रावत के साथ दर्जनों संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।