Saturday, May 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

25

सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत। मृतक बंदी की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप। घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से बेलगाम हुए अधिकारी।

राकेश यादव

लखनऊ/इटावा। प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीतापुर जेल हुई आत्महत्या के मामले में अभी कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी कि सेंट्रल जेल इटावा में बंद मध्य प्रदेश के विचाराधीन बंदी संजय शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन जहां बीमारी को कारण बता रहा है। वहीं परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा करते हुए जेल में मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

इटावा जिले के सेंट्रल जेल महोला में बीते एक माह से चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी संजय शर्मा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी ने जेल के अंदर बंदी से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा मूल रूप से भिंड कोतवाली के मीरा कॉलोनी निवासी विचाराधीन बंदी संजय शर्मा (45) ने चोरी के मामले में एक माह से केंद्रीय कारागार महोला में निरुद्ध था। उसे चार अप्रैल पुलिस ने माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह जेल में था।

जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पिता की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची विवाहित बड़ी बेटी प्रज्ञा ने पिता की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जब उन्होंने पिता का शव देखा, तो उनकी नाक और कान पर गहरी चोट थी और खून बह रहा था। इससे जाहिर होता है कि उन्हें जेल में बुरी तरह पीटा गया था। यह भी आरोप लगाए कि जेल प्रशासन ने बुधवार शाम पांच बजे ही पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था लेकिन इसकी सूचना परिवार को नहीं दी।