Thursday, May 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा:धर्मेश कुमार

कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा:धर्मेश कुमार

23
कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा:धर्मेश कुमार
कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा:धर्मेश कुमार

कर्मचारियों समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। पीजीआई कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह। पदोन्नति प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का लिया संकल्प।

राकेश यादव

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के समाधान, आपातकालीन स्थिति में इलाज में प्राथमिकता, पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को श्रुति सभागार में शपथ ग्रहण समारोह एवं नव नियुक्त कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी टी.एस. नेगी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष मंजुलता यादव, डॉ. नीलमणि तिवारी, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, संगठन मंत्री डॉ. अंकिता पांडेय, कार्यालय मंत्री बृजभूषण यादव और प्रचार मंत्री सुनील रूपेश सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।


शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानकीकरण लागू होने से उत्पन्न समस्याओं को दूर करने, कर्मचारियों को आपात स्थिति में बेड और ओपीडी में प्राथमिकता दिलाने, समय पर इलाज और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए वर्ष में दो बार डीपीसी कराने, आवासीय सुरक्षा मजबूत करने, उचित पार्किंग की व्यवस्था और सभी भवनों में स्टाफ कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन, जे.डी.एम.एम. एवं जे.डी.ए. प्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार वरुण बाजपेयी, मुख्य नर्सिंग अधिकारी मंजू सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. दीप्ति शुक्ला सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।