कुलदीप सिंह ने तहरी भोज का आयोजन कर बाटें कम्बल

चौकी इन्चार्ज कुलदीप सिंह ने तहरी भोज का आयोजन चौकीदारो को बाटें कम्बल।

लखनऊ। राजधानी में ठिठुरती ठंड से राहत पहुंचाने के मद्देनजर गरीबो को कंबल वितरण का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम में मलिहाबाद थानाक्षेत्र की कसमण्डी कलांपुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के 13 चौकीदारों को रविवार को चौकी पर आयोजित तहरी भोज कार्यक्रम मे कम्बल प्रदान किये गये। वहीं चौकी पर आयोजित तहरी भोज मे तमाम लोग शामिल हुये।

चौकी इन्चार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ हर समय कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने वाले चौकीदारों को ठण्ड से बचाने के लिए उन्हें कम्बल प्रदान किये गये है। साथ ही क्षेत्र के अच्छे और सामाजिक लोगों से बेहतर तालमेल बनाने के लिये समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे कांस्टेबल सीताराम, इमरान,अमित व विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button