Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home समाज क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र आरूष मिश्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र आरूष मिश्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

191

लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-4 के प्रतिभाशाली छात्र आरूष मिश्रा ने आनलाइन एस्ट्रो क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय राउण्ड में शानदार प्रदर्शन कर अपने खगोलीय ज्ञान-विज्ञान व वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रोप्रोफ्स क्विज मेकर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता आरूष ने 20 मिनट में 50 सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें खगोल विज्ञान से सम्बन्धित नवीनतम अविष्कारों, तकनीकों व खोजों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल थे। इस उपलब्धि हेतु आरूष को एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।